चंडीगढ़ मर्डर के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर

चंडीगढ़, 19 मार्च- चंडीगढ़ में कल हुए मर्डर के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। दोनों गैंगस्टर लकी पटियाल के गुर्गे बताए जा रहे हैं। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने यह एनकाउंटर किया।

एनकाउंटर में घायल हुए आरोपियों में से एक राजन उर्फ ​​पीयूष पहलवान फिरोजपुर का रहने वाला है। कुछ समय पहले वह नेपाल के रास्ते मलेशिया से गैर-कानूनी तरीके से इंडिया में आया था। दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का रहने वाला है। दोनों पर पहले से कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग भी की। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मर्डर में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

#चंडीगढ़ मर्डर के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर