पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीसरे गुरु, धन-धन श्री गुरु अमरदास जी के गुरुगद्दी दिवस पर संगत को दी बधाई
चंडीगढ़, 19 मार्च- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीसरे गुरु, धन-धन श्री गुरु अमरदास जी के गुरुगद्दी दिवस पर संगत को बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि धन-धन श्री गुरु अमरदास जी के गुरुगद्दी दिवस पर देश-विदेश में रहने वाली संगत को लाखों-करोड़ों बधाई। गुरु साहिब जी द्वारा दी गई विनम्रता, सेवा और समानता की शिक्षाएं हमारे लिए हमेशा रोशनी की किरण रहेंगी।
#पंजाब
# मुख्यमंत्री
#भगवंत मान

