विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मां से मांगा- नितिन नवीन

 

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी सलेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अन्नाद्रमुक ने इस सूची में कई अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है। इनमें के पी मुनुसामी, डिंडीगुल सी श्रीनिवासन और नाथम आर विश्वनाथन शामिल हैं। पार्टी ने पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एसपी वेलुमणि और पी थंगामणि को भी टिकट दिया है। वेलुमणि थोंडामुथुर से और थंगामणि कुमारपालयम से चुनाव लड़ेंगे। अन्नाद्रमुक ने अपनी सूची में आर बी उदयकुमार, डी जयकुमार, सी वे शनमुगम और सेल्लूर के राजू जैसे प्रमुख नेताओं को बरकरार रखा है।

विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मां से मांगा- नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने मां के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया है...हमने एक सोनार बंगाल, पश्चिम बंगाल को विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मां से मांगा है..."

पुजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री रंगास्वामी के पिता

पुडुचेरी में चुनावी सरगर्मी तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री रंगास्वामी के पिता लक्ष्य डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जोस चार्ल्स मार्टिन पैठिया स्वामीगल मंदिर में आयोजित विशेष पूजा में शामिल हुए। इस पूजा का आयोजन खुद मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने किया है।  

दिलीप घोष के 'बिगड़े बोल' पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी रणभेरी बज चुकी है। लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, नेताओं की जुबान भी तीखी होती जा रही है। ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप घोष से जुड़ा है।

#तमिलनाडु में AIADMK ने 23 प्रत्याशियों