माओवादी नेता सुकरू और उसके साथ 4 अन्य सदस्यों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर 

कंधमाल (ओडिशा), 25 मार्च - माओवादी नेता सुकरू और उसके साथ 4 अन्य सदस्यों ने ओडिशा पुलिस के सामने सरेंडर किया।

SP हरीशा बी.सी. ने कहा, "कंधमाल जिले के सबसे बड़े नक्सल नेता सुकरू ने कंधमाल पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और उसके साथ 4 अन्य सदस्यों ने भी सरेंडर कर दिया है। बाकी बचे नक्सली भी जल्द ही आकर हमारे सामने सरेंडर करेंगे। 

ADG(नक्सल विरोधी अभियान) संजीव पांडा ने कहा, "...सुकरू ने 4 और कैडर के साथ आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मैं उनका मुख्यधारा में स्वागत करता हूं...उन्होंने 5 हथियार भी सरेंडर किए हैं...आने वाले दिनों में हम अपना (नक्सल विरोधी अभियान)ऑपरेशन और तेज़ करेंगे...मैं बाकी बचे माओवादियों से अपील करता हूं कि वे पुलिस के सामने सरेंडर कर दें। 

#पुलिस