मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

अंबाला (हरियाणा), 28 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से यहां से अयोध्या धाम के लिए, ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल बाद भगवान श्री राम के भव्य, दिव्य और नव्य मंदिर को हमें देखने का अवसर मिला है। हमारे बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु, जो ये सोचते हैं कि उन्हें भगवान श्री राम के दर्शन करने सौभाग्य मिलना चाहिए। हमारी सरकार ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाने का काम करती है।

#मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी