जहां-जहां डबल इंजन सरकार है वहां ऐतिहासिक काम किया गया है: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 5 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां-जहां डबल इंजन सरकार है वहां ऐतिहासिक काम किया गया है... पश्चिम बंगाल आज बहुत पिछड़ गया है और उस पिछड़ेपन से निकालने के लिए भाजपा की वहां जरूरत है... दीदी वहां जा रही हैं, भाजपा आ रही हैं... वे(ममता बनर्जी) बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं, उनके पास गुंडे, माफियाओं के अलावा और कुछ नहीं बचा है।"
उन्होंने आगे कहा, "...देश में दशकों से महिला आरक्षण की बात चल रही है लेकिन कानून प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में बना... महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम है।
#डबल इंजन
# केशव प्रसाद मौर्य

