हम तमिलनाडु विरोधी, भारत विरोधी DMK-कांग्रेस को हराएंगे: पीयूष गोयल
चेन्नई, तमिलनाडु, 5 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "बहुत अच्छा प्रचार शुरू हो गया है, कल हमारे उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। धरातल पर बहुत उत्साह है, हम तमिलनाडु विरोधी, भारत विरोधी DMK-कांग्रेस को हराएंगे... हमारा गठबंधन सरकार बनाएगा... हमारी विजय होगी... और विजय( TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय) को शायद फिल्मों में वापस जाना पड़ेगा... DMK को पता चल गया है कि इस बार तमिलनाडु के लोग उन्हें हराने वाले हैं इसलिए वे तमिलनाडु के वोटों को बांटने और लोगों का गुस्सा कम करने के लिए विजय को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन तमिलनाडु के लोग बहुत समझदार हैं। वे NDA के लिए वोट करेंगे।
#तमिलनाडु
# भारत
# कांग्रेस
# पीयूष गोयल

