श्रीनगर: डल झील में शिकारा राइड का आनंद ले रहे पर्यटक, पर्यटकों की बढ़ी संख्या

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 7 अप्रैल - श्रीनगर में स्थितडल झील की खूबसूरती एक बार फिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सुहावने मौसम के बीच देश-विदेश से आए पर्यटक शिकारा राइड का आनंद लेते नजर आए। सुबह की ठंडी हवाओं और शांत झील के बीच रंग-बिरंगे शिकारे पर्यटकों के सफर को और भी खास बना रहे हैं। इस दौरान पर्यटक कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस कर रहे हैं।

 
#श्रीनगर
# डल झील
# शिकारा राइड
# पर्यटक