IPL 2026- राजस्थान और मुंबई आज होंगे आमने-सामने
गुवाहाटी, 7 अप्रैल- आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा, मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस है। वह बीमारी के कारण आखिरी मैच नहीं खेल पाये थे। दूसरी ओर, राजस्थान अपनी शुरुआती जीत से मिली लय को जारी रखना चाहेगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 30 बार आमने-सामने हुई हैं, जिनमें से मुंबई ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं।
#IPL 2026- राजस्थान और मुंबई आज होंगे आमने-सामने

