पटना हॉस्टल में JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, सु.साइड नोट बरामद 

पटना (बिहार), 22 अप्रैल (एएनआई) - पटना के गांधी मैदान क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हॉस्टल में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव बरामद हुआ है। मौके से एक सु.साइड नोट भी मिला है, जिससे आ/त्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सु.साइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 
#पटना हॉस्टल में JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की मौत
# सु.साइड नोट बरामद