बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें - प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 22 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर पूरे विधि-विधान के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चार धाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का एक दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं के माध्यम से हमें भारत की सनातन संस्कृति की झलक भी मिलती है। इस साल चार धाम यात्रा शुरू होने के अवसर पर मैंने उत्तराखंड आने वाले सभी भक्तों को एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्रा को मंगलमय बनाएं।
#बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें - प्रधानमंत्री मोदी

