पुलिस ने किया गैंगस्टर गोलू गोहाना का एनकाउंटर, गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (अमित सेठी)- चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल टीम ने एक एनकाउंटर में वॉन्टेड गैंगस्टर गोलू गोहाना को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन की लीडरशिप में पुलिस टीम ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास आरोपी का पीछा करते हुए उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में कोई क्राइम करने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर जा रहा था। पुलिस को यह सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड के पास घेर लिया तो उसने पुलिस से बचने की कोशिश की।

आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब पांच गोलियां चलीं, जिनमें से तीन क्रिमिनल्स की तरफ से और दो पुलिस की तरफ से चलीं। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने हथियार और दूसरा सामान भी बरामद किया है। आरोपी हरियाणा का क्रिमिनल है और चंडीगढ़ पुलिस को भी उसकी तलाश थी।
 

 
#पुलिस ने किया गैंगस्टर गोलू गोहाना का एनकाउंटर
# गिरफ्तार