खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 22 अप्रैल - श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया। करीब 51 क्विंटल फूलों से धाम को सजाया गया है। कपाट के खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा भी की। केदार धाम में इस वक्त कड़क ठंड है, फिर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। अब 22 अप्रैल से लेकर अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे।
#खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट
# श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

