प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को किया याद
नई दिल्ली, 22 अप्रैल - प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ भी हैं जो इस क्षति का सामना कर रहे हैं। एक राष्ट्र के तौर पर, हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।"
#प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को किया याद

