पश्चिम बंगाल:घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना लक्ष्य, कांग्रेस नहीं खोल पाएगी खाता:अमित शाह
कोलकत्ता , 22 अप्रैल - पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।
अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है।
#पश्चिम बंगाल.अमित शाह

