"बहुत अभद्र टिप्पणी है", पप्पू यादव के बयान पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर
गया (बिहार), 27 अप्रैल - भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर कहा कि बहुत अभद्र टिप्पणी है। मैं खुद ऐसे परिवार से आती हूं जहां हम इस पर विचार करते हैं कि जहां हम जा रहे हैं वहां का माहौल कैसा है। मेरे पिता ने भी भरोसा करके ही मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। महिला नेताओं के ऊपर उन्होंने इतना बड़ा लांछन लगाया है। मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए हालांकि मुझे नहीं लगता कि यदि वे माफी मांगें भीं तो हम उन्हें माफ कर पाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा आघात किया है।"
#"बहुत अभद्र टिप्पणी है"
# पप्पू यादव के बयान पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर

