आज बंगाल का व्यक्ति अपने भविष्य, रोजगार के हिसाब से विकल्प चुनना चाहता है: गुलाम अहमद मीर

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 27 अप्रैल - कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, "यहां 2021 के चुनाव में और 2016 के चुनाव में देखा गया कि द्विध्रुवीकरण हुआ। ऐसी राय बना दी गई थी कि आम जनता को तीसरा विकल्प सोचने का मौका नहीं मिला। जिन मुद्दों पर ये दोनों (भाजपा और तृणमूल कांग्रेस) पार्टियां ध्रुवीकरण की राजनीति करती थीं वो मुद्दे नहीं रहे हैं। आज बंगाल का व्यक्ति अपने भविष्य, रोजगार के हिसाब से विकल्प चुनना चाहता है। हमने बंगाल की जनता को तीसरा विकल्प किया है। अगर बंगाल के लोग सोच समझकर वोट करेंगे तो उन्हें कांग्रेस को वोट करना चाहिए जो बंगाल के युवाओं के लिए अच्छा विकल्प है। 

 
#बंगाल
# व्यक्ति
# रोजगार
# गुलाम अहमद मीर