"पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी नहीं झुका सका,पंजाब करेगा भाजपा  E.D का अंत’’:मुख्यमंत्री मान


चंडीगढ़, 9 मई - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि आज फिर BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है और एक महीने में दूसरी बार। अभी भी उनके पास से कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, इसे औरंगजेब भी नहीं झुका सका। यह भगत सिंह की धरती है, जो कभी अंग्रेजों के आगे नहीं झुके, इसलिए पंजाब भी मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि ED पंजाब में BJP के इस गलत गठबंधन को खत्म कर देगी।

#औरंगजेब