ED ने संजीव अरोड़ा के साथियों को समन, जांच के लिए बुलाया दिल्ली
दिल्ली, 17 मई- ED ने संजीव अरोड़ा के साथियों को समन भेजा है। ED की जांच अधिकारियों तक पहुंच गई है। ED ने बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को समन भेजा है। इसके अलावा ED ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के CMD को भी समन भेजा है। PSPCL डायरेक्टर हरशरण कौर त्रेहन को भी समन भेजा गया है। संजीव अरोड़ा के करीबी हेमंत सूद और चंद्रशेखर को भी समन भेजा गया है। ED ने सभी को पूछताछ के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है।
#ED ने संजीव अरोड़ा के साथियों को समन
# जांच के लिए बुलाया दिल्ली

