BPSC TRE-4 की वैकेंसी को लेकर हंगामा, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को घसीटते दिखी पुलिस

बिहार (पटना), 20 मई- बिहार की राजधानी पटना की सड़कें उस वक्त जंग के मैदान में बदल गई जब अपनी मांगों को लेकर लोग गुस्से में सड़क पर उतरे। शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) की नई वैकेंसी और नोटिफिकेशन की मांग लेकर अभ्यर्थी पटना कॉलेज कैंपस में इकट्ठा हुए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी कोशिश की। यहां तक कि पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया गया।

एक महिला अभ्यर्थियों को सड़क पर घसीटकर पुलिस वैन में डालने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। वहीं अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है। 

#BPSC TRE-4
# Bihar
# Patna
# Protest