विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात 

दिल्ली, 30 मई - विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

EAM जयशंकर ने ट्वीट किया, "हमारे लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने की दिशा में उनकी सकारात्मक भावना की सराहना करता हूं।"

जयशंकर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति के बीच बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सकेगा।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर जयशंकर ने लिखा, आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत और म्यांमार के लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करता हूं। शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक का इंतजार है। 

 

#विदेश मंत्री एस जयशंकर
# म्यांमार
# राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग