पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, 21 लोग गिरफ्तार

पंचकूला, 2 जून, 2026- पंचकूला में एक फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने बड़ी रेड मारी है। अमेरिकी लोगों से ठगी की जा रही थी। 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लाखों रुपये कैश भी बरामद हुआ है। कीमती गहने और नोट गिनने की मशीन भी मिली है। पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और और भी खुलासे होने की संभावना है।

#Call Centre
# Raid