मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर (बिहार) 4 , जून , बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों ने आक्रोशित होकर अस्पताल के अंदर हंगामा किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#मुजफ्फरपुर

