तेजस्वी यादव की वाई प्लस सुरक्षा बरकरार
नई दिल्ली 5 जून - विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था लगभग यथावत रखी गई है। उन्हें पहले की तरह एस्कॉर्ट वाहन के साथ वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। हालांकि नई व्यवस्था के तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल नहीं होंगे।
#तेजस्वी यादव

