होर्मुज के पास जहाज पर हमला: 24 भारतीय नाविक सवार, सहायता के लिए नेवी को भेजा आपात संदेश

तेहरान, 8 जून - इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद एक बार फिर से होर्मुज में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच सोमवार को ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य  के निकट एक जहाज पर कथित हमले की जानकारी सामने आई है। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों ने संकट की स्थिति में तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

'फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया' ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों ने अपनी लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) भेजकर आपात सहायता मांगी है। यूनियन के अनुसार, जहाज ओमान के तट से 15 नॉटिकल मील दूर मौजूद है। यूनियन ने दावा किया है कि जहाज पर कथित हमला हुआ है। 
यूनियन ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें जहाज के अंदर से काला धुंआ निकलता दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान तट के करीब हुए इस हमले में जहाज के इंजन रूम को नुकसान हुआ है। हालांकि इस हमले की अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सरकार की ओर से भी इस हमले की अभी तक पुष्टि नहीं की गई थी। 

#होर्मुज
# जहाज
# नेवी