TMC के एक और राज्यसभा सदस्य प्रकाश चिक बड़ाइक ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल, 11 जून- ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में फूट जारी है। एक और राज्यसभा MP प्रकाश चिक बारिक ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा MP ममता बनर्जी का साथ छोड़ चुके हैं। कल 10 जून को सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया था। 8 जून को सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा और पार्टी छोड़ दी थी।
अब तक TMC के 28 लोकसभा MP में से 20 और 13 राज्यसभा MP में से 3 पाला बदल चुके हैं। इस बीच, बंगाल में 80 में से 58 TMC MLA ने अलग गुट बना लिया है।
#TMC
# Prakash Chik Baraik

