दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

 

दिल्ली, 12 जून : दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बचाव अभियान के दौरान घने धुएं में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सफदरजंग अस्पताल और AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

#तुगलकाबाद एक्सटेंशन