मुक्तसर साहिब पुलिस ने ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार
मुक्तसर साहिब, 17 जून - मुक्तसर साहिब पुलिस के CIA स्टाफ ने 505 ग्राम हेरोइन के साथ 02 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कियाCIA स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 505 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
CIA स्टाफ पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग कर रही थी और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान GT रोड श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपूरा मार्ग के पास दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखे। पुलिस पार्टी को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
#मुक्तसर साहिब

