कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की


नई दिल्ली:फीफा विश्व कप 2026 में गुरुवार का दिन रिकॉर्ड और रोमांच से भरपूर रहा। कनाडा ने जोनाथन डेविड की हैट्रिक की बदौलत कतर को 6-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की और नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर अपने ग्रुप में बढ़त हासिल की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तेबोहो मोकोएना के देर से किए गए पेनल्टी गोल की मदद से चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 की बराबरी हासिल कर विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।

#कनाडा