राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा किया मंजूर

नई दिल्ली, 23 जून: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

जॉर्ज कुरियन केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। पेशे से वह सुप्रीम कोर्ट के वकील भी रहे हैं। उन्हें जून 2024 में मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था।

उन्होंने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रहे। जॉर्ज कुरियन कई बार केरल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

 
#राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा किया मंजूर