30 जून तक पंजाब होगा ‘ओपन मैनहोल फ्री’ - मंत्री हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 23 जून- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि राज्य को 30 जून तक पूरी तरह ‘ओपन मैनहोल फ्री’ बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जीरो ओपन मैनहोल अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षा ऑडिट के दौरान राज्यभर में 1,451 खुले मैनहोल चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 1,000 से अधिक मैनहोल पहले ही बंद किए जा चुके हैं। बारिश के मौसम से पहले सभी खुले मैनहोल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मैनहोल बंद होने की निगरानी और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित ऐप भी लॉन्च की गई है। इससे अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

 
#30 जून तक पंजाब होगा ‘ओपन मैनहोल फ्री’ - मंत्री हरजोत सिंह बैंस