खन्ना में नशे की ओवरडोज एक की मौ#त


 खन्ना , 24 जून - खन्ना में नशे की ओवरडोज से दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। उत्तम नगर इलाके में 28 वर्षीय शिव कुमार का शव दोस्त के घर से बरामद हुआ। परिजनों ने नशे की ओवरडोज से मौत का आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मृतक विवाहित था और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे (डेढ़ व ढाई वर्ष) छोड़ गया है। परिजन के अनुसार रात को दोस्त उसे अपने साथ ले गया था। सुबह तलाशने पर वे दोस्त के घर पहुंचे तो शिव मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेज दिया है। एसपी पवनजीत सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज मृतक के साथी, नौजवानों को नशा सप्लाई करने वाली मंडी गोब॑ंदगढ में रहती महिला तस्कर ममाला अौर उसके साथियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  एसएचओ सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

#खन्ना