मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 19 घायल


मथुरा, 30 जून - मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया।
 

#मथुरा