NEET UG Result: नीट यूजी में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया टॉप
नई दिल्ली, 16 जुलाई - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। री-टेस्ट में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है।
परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
#NEET UG Result

