यह संसद सत्र हमारे लिए बहुत यादगार रहेगा: टीएमसी की बागी सांसद रचना बनर्जी


नई दिल्ली, 20 जुलाई  - एनसीपीआई में शामिल होने वाले टीएमसी के 20 बागी सांसदों में शामिल रचना बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम पूरे घटनाक्रम को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। मैं अपनी 20 सांसदों की पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं। हमें लगता है कि यह संसद सत्र हमारे लिए बहुत यादगार रहेगा। 
उन्होंने कहा, मैं उनके (ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी) बारे में बात नहीं करना चाहती। अब उनका हमारे लिए कोई अस्तित्व नहीं है। रचना बनर्जी ने दावा किया, हमें एनडीए सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का पूरा समर्थन प्राप्त है।

#सांसद रचना बनर्जी