हेमा मालिनी बोलीं- विरोध से नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान
नई दिल्ली, 20 जुलाई - संसद के मानसून सत्र के दौरान भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है तो उस पर संसद में सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए। उनका कहना था कि इस तरह विरोध करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने लगातार काम किया है और उनके हित में कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा विरोध का कोई औचित्य नहीं है।
#हेमा मालिनी

