टीएमसी के बागी नेता यदि पार्टी में वापस लौटते हैं तो मैं एक घंटे के भीतर इस्तीफा दे दूंगा: अभिषेक

 

नई दिल्ली, 22 जुलाई  - तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के ममता बनर्जी गुट से अलग हुए बागी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे वापस लौटते हैं, तो वह (अभिषेक) एक घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे।

अभिषेक विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की बढ़ती संख्या के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं और आज मुझे गालियां दे रहे हैं या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे दीदी (ममता बनर्जी) के पास वापस लौटकर दिखाएं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।’’

#टीएमसी