दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल स्थगित, एडमिट कार्ड भी रद्द

नई दिल्ली, 24 जुलाई - दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। भर्ती शाखा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया गया है।
यह फैसला हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO), कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) और कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर लागू होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पुलिस की फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) परीक्षा 25 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जानी थी।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के जिन अभ्यर्थियों को पहले ही ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, वे उसमें दी गई तारीख पर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचें। विभाग ने कहा है कि संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद नए ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

 
#दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल स्थगित
# एडमिट कार्ड भी रद्द