धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, वाणी कपूर बोलीं- यह छात्रों का पल; आलिया-प्रियंका समेत सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, 23 जुलाई - शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार, 25 जुलाई को घोषणा की कि पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है, जिसके कारण जनता और राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया है। उनके इस्तीफे पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। छात्र जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा सहित प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की थी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तेफे पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्स में ताली बजाने, लाल दिल और हाथ ऊपर उठाने वाले इमोजी पोस्ट किए। इससे ऐसा लगा कि वह उस मैसेज का समर्थन कर रही हैं।
वाणी कपूर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा 'यह पल उन उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोशिश जारी रखी, जिन्होंने सवाल पूछना जारी रखा, जिन्होंने उम्मीद बनाए रखी।'

