लोकसभा में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026, पेपर लीक पर होगी चर्चा
नई दिल्ली, 27 जुलाई- लोकसभा में आज पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सदन में यह विधेयक प्रस्तुत करेंगे।
विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या, तृणमूल कांग्रेस की शर्मिला सरकार और मिताली बाग, टीडीपी के लवू श्री कृष्ण देवरायलु, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी के डॉ. सुनील तटकरे, अपना दल की अनुप्रिया पटेल तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण भारती अपने विचार रखेंगे।
#लोकसभा में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026
# पेपर लीक पर होगी चर्चा

