रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित करने का दिया नोटिस
नई दिल्ली, 27 जुलाई - कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस, पेलेट गन के इस्तेमाल और सादे कपड़ों में मौजूद अज्ञात लोगों द्वारा हमले के आरोपों पर चर्चा की मांग की है।
रेणुका चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटना की परिस्थितियों, बल प्रयोग के आदेश और तैनात लोगों की पहचान पर विस्तृत बयान देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से सरकार की प्रतिक्रिया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी सदन में बयान देने की मांग की है।
#रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित करने का दिया नोटिस

