राज्यसभा में सागरिका घोष ने सरकार पर साधा निशाना

 
नई दिल्ली, 30 जुलाई राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने नीट और अन्य परीक्षा मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होना केवल पढ़ाई का नुकसान नहीं, बल्कि सरकार की विफलता है। घोष ने दावा किया कि 21 छात्रों ने आत्महत्या की और एक छात्रा ने सुसाइड नोट में दोबारा नीट परीक्षा देने का साहस न होने की बात लिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। घोष ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है।

#राज्यसभा