मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त जारी करेंगे


चंडीगढ़, 1 अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज (1 अगस्त 2026) पठानकोट के मामून स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे राज्य की 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह पैसा आज 35.5 लाख महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पहले, 33 लाख महिलाओं को इस स्कीम का फायदा मिल चुका है।

अब तक पंजाब में कुल 68.5 लाख महिलाओं को इस स्कीम का फायदा मिलेगा। मान सरकार जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने ₹1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को हर महीने ₹1500 का मानदेय जारी कर रही है। यह मानदेय आज सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

#मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान