IND vs SL Test: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन अभी भी सीओई में; फिटनेस पर कब होगा फैसला?

बेंगलुरु, 4 अगस्त - भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया मंगलवार को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई। हालांकि, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी टीम के साथ नहीं गए हैं। वह पैर की अंगुली की चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुदर्शन रोजाना एक घंटे से अधिक समय तक नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले तीन से चार दिनों में उनकी फिटनेस का दोबारा आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि वह श्रीलंका जाकर टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं।
बीसीसीआई मेडिकल टीम सुदर्शन की वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ी को पूरी तरह फिट होने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटना चाहिए। हाल के दिनों में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जल्द वापसी के बाद दोबारा चोटिल होने का मामला सामने आया था, इसलिए सुदर्शन के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

 
#IND vs SL Test
# श्रीलंका
# टीम इंडिया
# साई सुदर्शन