अमित शाह से डरकर चर्चा से भाग रहा विपक्ष - एकनाथ शिंदे

मुंबई (महाराष्ट्र), 12 अगस्त- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उनके रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहले विपक्ष लगातार शिकायत करता था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब जब अमित शाह संसद में हर सवाल का जवाब देने और विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो विपक्ष चर्चा से कतरा रहा है।

शिंदे ने आरोप लगाया कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य देश में राजनीति करना और ड्रामा करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चर्चा से भागने के बजाय संसद में मुद्दों पर खुलकर बहस करनी चाहिए।

 
#अमित शाह से डरकर चर्चा से भाग रहा विपक्ष - एकनाथ शिंदे