कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट का पानी छोड़ने का निर्देश

बेंगलुरु, 17 अगस्त - कर्नाटक के प्रमुख और मध्यम सिंचाई मंत्री एन. चलुवरायस्वामी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई तय करने के लिए कानूनी टीम और अधिकारियों से सलाह ले रही है।
उन्होंने कावेरी बेसिन में पानी की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि कावेरी के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश कम हो गई है। इससे बांधों में पानी की आवक घट रही है और कबिनी जलाशय से पानी छोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार से कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने संबंधी निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा। तमिलनाडु सरकार ने अदालत के सामने दावा किया कि सीडब्ल्यूएमए के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कहा कि पेश की जा रही तस्वीर पूरी तरह गलत है।
 

 
#कावेरी
#
#सुप्रीम कोर्ट