पंजाब बंद के आह्वान का पठानकोट में मिला झूला असर देखने को मिला
पठानकोट , 21 अगस्त - पंजाब बन्द की काल का पठानकोट में मिला जुला असर,जहाँ बाजार खुले वही बस स्टैंड से नही चली बसे,पठानकोट से हिमाचल ओर जम्मू कश्मीर को जाने वाले यात्री हुए परेशान
कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब बंद के आह्वान का असर पठानकोट में मिला झूला देखने को मिला। बंद के चलते जहाँ बाजार खुला दिखा वही पठानकोट से जम्मू और पठानकोट से हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए। बसों के न चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डों पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
पठानकोट में कौमी इंसाफ मोर्चा के पंजाब बंद का असर बस स्टैंड पर दिखाई दिया। बंद के चलते पठानकोट से जम्मू और हिमाचल प्रदेश जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसें नहीं चलने के कारण अपने कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस अड्डे पर कई यात्री बसों के चलने का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना था कि अचानक बस सेवा प्रभावित होने से उन्हें अपने स्थान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। खासकर जम्मू और हिमाचल की तरफ जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

