बिहार के सिंहेश्वर धाम में भीड़ बेकाबू, कई श्रद्धालु घायल

मधेपुरा, 24 अगस्त -  सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। सुबह करीब 8 बजे के बाद जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ के दबाव में प्रशासन की बैरिकेडिंग भी टूट गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। बताया गया कि भीड़ के दबाव में उनकी वर्दी तक फट गई। सभी घायलों को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

रात से ही मंदिर में जुटने लगे थे  श्रद्धालु

बताया गया कि रविवार रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और सुबह तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 8 बजे के बाद जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। इसके बाद कतार में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ने लगी।

बैरिकेडिंग टूटी, कई श्रद्धालु गिरे

भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी टूट गई। कतार टूटने के बाद श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। बताया गया कि भीड़ के दबाव के कारण उनकी वर्दी तक फट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

#बिहार
# सिंहेश्वर धाम