केजरीवाल ने दक्षिण गोवा के श्री दामोदर मंदिर में पूजा-अर्चना की
पणजी, 24 अगस्त आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दक्षिण गोवा के श्री दामोदर मंदिर में सालाना उत्सव के मौके पर पूजा-अर्चना की।
रविवार को गोवा पहुंचे केजरीवाल ने स्थानीय देवता की पूजा करने के लिए वास्को का दौरा किया। उनके साथ दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी, गोवा AAP अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक और अन्य लोग भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईंधन में इथेनॉल मिलाना देश के लोगों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है और वह मंगलवार को दोपहर 3 बजे E20 पर एक टाउनहॉल को संबोधित करेंगे।
#केजरीवाल

