हरियाणा में बहनों के लिए दो दिन के लिए बस सर्विस फ्री हुई
अम्बाला , 28 अगस्त -हरियाणा सरकार ने बहनो के लिए दो दिन के लिए बस सर्विस फ्री की हुई है जिसमें कोई भी महिला अपने 15 साल के बेटे के साथ हरियाणा रोडवेज की बस में निशुल्क सफर कर सकती है,और अपने भाई के पास जाकर राखी बांध सकती है ! जिसका लाभ हरियाणा की सभी महिलाएं उठा रही हैं और अपने भाइयों के घर बस में निशुल्क यात्रा कर रही हैं ! महिलाओं की अगर माने तो उनका कहना है कि यह हरियाणा सरकार की बेहतरीन योजना है जो हर साल बहनों को निशुल्क बस यात्रा करवा देती है और वह बहने भी अपने भाई के घर पहुंच जाती है जो किराए के कारण नहीं जा पाती !
27 अगस्त से दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज की सभी बसें महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के लिए शुरू कर दी गई थी, जिसका लाभ सभी महिलाएं जो भी अपने भाई के घर जाना चाह रही है उठा रही है ! आज रात तक हरियाणा रोडवेज की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रहेगी साथ ही उनके एक 15 साल के बेटे को भी निशुल्क यात्रा रहेगी ! निशुल्क यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जाती है लेकिन इस बार बसे अधिक होने के कारण बस स्टैंड पर महिलाएं पूरी बसों में यात्रा कर रही है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है ! बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं ने कहा कि यह हरियाणा सरकार की बहुत ही बढ़िया स्कीम है जिसमें वह बहने भी अपने भाई के घर रक्षाबंधन पर पहुंच जाती है जिनके पास किराए की कमी होती है इसलिए वह भी अपने भाई के घर रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही है सभी महिलाओं ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया ! जुड़े मामलों में हुई गिरफ्तारियों का ज़िक्र किया। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत के ज़रिए सज़ा की दर बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं।

